एसएसआई कासना ब्रमेश यादव ने बताया, “पुरी राम (72 वर्ष) अपने बेटे विनोद के साथ एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी में रहते थे। बीते 9 अक्टूबर को वह घर से दादरी अपने साले के फार्महाउस के लिए निकले थे, लेकिन वहां नहीं पहुंचे। परिजनों ने इस संबंध में कासना कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।”
यादव ने कहा, “सोमवार को दादरी फाटक के निकट राहगीर ने एक क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की पहचान लापता पुरी राम के रूप में हुई है।”
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath