जमानियां कोतवाली क्षेत्र के हेतीमपुर गांव में हरपुर मुहल्ला निवासी अभिमन्यु यादव (22) अपनी ड्यूटी करने के बाद सेतु निगम पहुंच गया। गंगा नदी में बनाए जा रहे पक्के पुल पर काम के लिए स्थायी रूप से कार्यरत था। किसी कारण गंगा नदी में पानी लेने गया तो उसका पैर फिसल गया और गंगा में डूब गया। काम कर रहे कर्मचारी शोर मचाने लगे और मौके पर पहुंचे।
कर्मचारियों ने सेतु निगम के अधिकारियों को घटना की सूचना दी। जमानियां कोतवाली पुलिस मछुवारों की सहायता से युवक का शव गंगा नदी से बाहर निकालकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath