बिहार में परिवार की 2 महिलाओं की हत्या

पटना, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक ही परिवार की दो महिलाओं की गला काटकर हत्या कर दी गई। दोनों मृतक महिलाओं का विवाह एक ही व्यक्ति के साथ हुआ था।

पटना, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक ही परिवार की दो महिलाओं की गला काटकर हत्या कर दी गई। दोनों मृतक महिलाओं का विवाह एक ही व्यक्ति के साथ हुआ था।

पुलिस के अनुसार, सेदहा गांव निवासी विश्वनाथ सिंह की दो शादियां हुई थी। सिंह की मौत के बाद दोनों सौतनें एक ही घर में एक साथ रह रही थीं। सोमवार की रात जब दोनों अपने घर में थीं, तभी दोनों की गला काटकर हत्या कर दी गई।

मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया।

तरारी के थाना प्रभारी शशिकांत ने मंगलवार को बताया कि मृतक महिलाओं की उम्र 50 और 60 वर्ष के बीच है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे संपत्ति विवाद की आशंका जता रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक विश्वनाथ सिंह की दो शादियां हुई थीं। जब एक पत्नी से संतान नहीं हुई तो उन्होंने दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी की एक बेटी है। विश्वनाथ सिंह का पहले ही निधन हो चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493