मप्र के नए लोकायुक्त न्यायमूर्ति नरेश गुप्ता बने

भोपाल, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश का नया लोकायुक्त न्यायमूर्ति नरेश कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ओ़ पी़ कोहली बुधवार (18 अक्टूबर) को न्यायमूर्ति गुप्ता को राजभवन में लोकायुक्त के पद की शपथ दिलाएंगे।

आधिकारिक तौर पर मंगलवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, जून 2017 तक ग्वालियर उच्च न्यायालय की खंडपीठ में न्यायाधीश रहे एन.के. गुप्ता को नया लोकायुक्त बनाया गया है। गुप्ता के पिता मनमोहन लाल गुप्ता भी जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहे हैं, वे एक जुलाई 1955 को सेवानिवृत्त हुए थे। लोकायुक्त नियुक्त किए जाने से पहले गुप्ता कई न्यायालयीन अहम पदों पर रह चुके हैं।

लोकायुक्त पी.पी. नावलेकर के जून, 2016 में सेवानिवृत्त होने के बाद से लोकायुक्त का पद खाली पड़ा था। उप लोकायुक्त के पद पर यू.सी. माहेश्वरी पदस्थ हैं।

गुप्ता को बुधवार को राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल कोहली शपथ दिलाएंगे। राजभवन में लोकायुक्त के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर हैं।

यह बताना लाजिमी होगा कि लोकायुक्त का पद रिक्त होने के कारण विपक्ष सरकार पर लगातार हमले बोलता रहता था। पिछले दिनों राज्य में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर लोकायुक्त व मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति की मांग की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493