फिल्मी हस्तियों ने धनतेरस पर शुभकामनाएं दीं

मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड हस्तियों ने मंगलवार को धनतेरस के अवसर पर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य, धन व खुशी के लिए कामना की।

शेखर कपूर ने कहा, “सीता और भगवान राम के आगमन की खुशी में अपने घरों में उजाला फैलाएं, लेकिन उनकी यात्रा को प्रदूषित न करें। धनतेरस और प्रदूषण रहित दीवाली मनाएं।”

शंकर महादेवन ने कहा, “चांदी की तरह जगमगाहट, सोने की तरह चमक और प्लैटिनम की तरह चकाचौंध! देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद सभी के साथ है।”

अक्षय कुमार ने कहा, “मां देवी लक्ष्मी आपको और आपके परिवार को अच्छे भाग्य, प्रेम और खुशी का आशीर्वाद दे।”

अनिल कपूर ने कहा, “मां लक्ष्मी इस धनतेरस अपके घर और व्यापार पर कृपा बरसाए।”

श्रीदेवी ने कहा, “आप सभी को धनतेरस की ढेर सारी बधाइयां।”

नील माधव पांडा ने कहा, “इस धनतेरस सभी को धन और समृद्धि मिले। मां लक्ष्मी सभी को जीवन भर खुशियां दें।”

राहुल ढोलकिया ने कहा, “धनतेरस के अवसर पर सभी धनवान बनें। मौद्रिक और आध्यात्मिक रूप से। बौद्धिक और दयालु रूप से। धनतेरस की शुभकामनाएं!”

राहुल देव ने कहा, “धनतेरस पर देवी लक्ष्मी की कृपा सभी पर बरसे। सभी को अच्छे स्वास्थ्य, धन और समृद्धि मिले!”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493