गूगल का डूडल गायिका सेलेना क्विंटानिला को समर्पित

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। गूगल ने मंगलवार को लैटिन संगीत की सबसे अविश्वसनीय स्टार और दिवगंत मैक्सिकन-अमेरिकी गायिका सेलेना क्विंटानिला को एक एनिमेटेड गायन कार्टून डूडल समर्पित किया है।

बिलबोर्ड की खबर के मुताबिक, क्विंटानिला का पहला स्टूडियो अल्बम ‘सेलेना’ 17 अक्टूबर 1989 को रिलीज हुआ था। इसके साथ ही सेलेना ने पांच और अल्बमों में मुख्य गायिका की भूमिका निभाई थी। उन्हें टीजानो संगीत की रानी कहा जाता था।

गूगल डॉट कॉम ने कहा, “आज हम सेलेना क्विंटानिला के लिए जश्न मना रहे हैं, जो एक मैक्सिकन-अमेरिकी संगीतकार और मनोरंजन हस्ती, फैशन ट्रेंडसेटर, भावपूर्ण उद्यमी, समुदाय परोपकारी, और उन लोगों में से एक, जिन्होंने मुझे आगे बढ़ना सिखाया।”

क्विंटानिला की 1993 में हत्या कर दी गई थी। उस समय वह महज 23 साल की थीं।

गूगल डूडल के वैश्विक मार्केटिंग अध्यक्ष पेर्ला कैंपो ने कहा, “सेलेना विश्व स्तर पर लेटनिक्स, आव्रजकों और द्विसांस्कृतिक समुदाय के लिए आशा और प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं। उनकी सांस्कृतिक विरासत के सभी हिस्सों को गले लगाने और जश्न मनाने के साथ प्रतिकूल परिस्थितियों में लगातार बने रहने की उनकी कहानी ने लाखों लोगों के साथ एक भावनात्मक संबंध बना लिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493