उप्र : किसान की धारदार हथियार से हत्या

पुलिस के मुताबिक, बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम कांसेपुर निवासी किसान सर्वेश यादव (46) सोमवार रात फसल की रखवाली के लिए अपने खेत पर सोए थे। देर रात किसी समय अज्ञात बदमाशों ने उनकी धारदार हथियार से गले पर वार कर हत्या कर दी। घटना का पता मंगलवार तड़के उस वक्त लगा जब सर्वेश की पत्नी गीता देवी चाय लेकर खेत में आइर्ं। चारपाई पर सर्वेश का शव पड़ा देख वह चीखने लगीं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

भोगांव के सीओ परमानंद पांडेय डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीमों के साथ घटनास्थल पहुंचे और पड़ताल में जुट गए। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस प्रथम दृष्टया बंटवारे के विवाद में हत्या होने की बात कह रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एसपी राजेश एस. ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को पकड़ कर वारदात का खुलासा करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493