मप्र में लोकायुक्त की नियुक्ति में वरिष्ठता नजरअंदाज : कांग्रेस

भोपाल, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति में वरिष्ठता का ध्यान न रखे जाने पर कांग्रेस ने एतराज जताया है। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने इस मसले पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भी लिखा है।

राज्य शासन द्वारा आधिकारिक तौर पर लोकायुक्त के पद पर न्यायाधीश एन.के. गुप्ता की नियुक्ति का ऐलान किया। कहा जा रहा है कि उपलोकायुक्त यू.सी. माहेश्वरी उनसे वरिष्ठ हैं। इसी आधार पर नेता प्रतिपक्ष सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वरिष्ठता का ध्यान न रखने पर असंतोष व्यक्त किया है।

नेता प्रतिपक्ष सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि लोकायुक्त की नियुक्ति में वरिष्ठता को लेकर जो विवाद हुआ है, वह ठीक नहीं है। सरकार के स्तर पर इतने महत्वपूर्ण पद पर अगर मान्य परंपराओं का ध्यान नहीं रखा जाएगा तो निश्चित ही इतने महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति को लेकर सवाल उठेंगे, जो उचित नहीं है।

सिंह ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि इस महत्वपूर्ण विषय पर विचार कर निराकरण करें, ताकि पद की विश्वसनीयता बनी रहे।

इसके अलावा कांग्रेस के राज्यसभा में सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने भी ट्वीट कर लोकायुक्त की नियुक्ति में वरिष्ठता का ध्यान न रखे जाने पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। इस ट्वीट में उन्होंने कहा है कि जिसे लोकायुक्त बनाया गया है, वह न्यायाधीश के तौर पर उपलोकायुक्त से छह वर्ष कनिष्ठ (जूनियर) हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493