वाड्रा पर भाजपा के आरोप जय शाह से ध्यान भटकाने के लिए : कांग्रेस

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राबर्ट वाड्रा के खिलाफ भाजपा के आरोप राजनीति से प्रेरित हैं और यह पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह पर लगे गंभीर आरोपों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए लगाए गए हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा ने आईएएनएस से कहा, “यह भाजपा का राजनीति से प्रेरित प्रयास है। इसका मकसद अमित शाह के बेटे जय शाह पर लगे गंभीर आरोपों से लोगों का ध्यान हटाना है जिनकी संपत्ति महज एक साल में सोलह हजार गुना बढ़ गई है।”

उन्होंने कहा, “वे लोग मीडिया की आजादी का गला घोटना चाहते हैं। वे डरे हुए हैं और किसी तरह की जांच नहीं होने देना चाह रहे हैं।”

झा ने कहा, “कांग्रेस इस मुद्दे को उठाएगी और इसे देश की सड़कों पर ले जाएगी। हम पहले ही अमित शाह के बेटे के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चला रहे हैं।”

कांग्रेस का यह बयान इस घटनाक्रम के बाद आया है जिसमें भाजपा ने यह स्पष्ट करने को कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ड वाड्रा का आर्म्स डीलर संजय भंडारी से क्या संबंध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493