जम्मू एवं कश्मीर गोलीबारी में 5 प्रदर्शनकारी घायल

श्रीनगर, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों की ओर से हुई गोलीबारी में पांच नागरिक घायल हो गए।

ये नागरिक विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हुए।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि वुलेरहामा गांव में लोग कथित तौर पर एक चोटी काटने वाले का पीछा कर रहे थे, जो सेना के वाहन से भागने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “प्रदर्शनकारियों ने सेना के वाहन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद सेना के जवानों ने भीड़ पर गोलीबारी शुरू की, जिसमें पांच नागरिक घायल हो गए।”

घायल नागरिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493