एएसपी पवन वर्मा ने कहा कि मंगलवार को गजेंद्र नाग अपनी पत्नी राखी और बच्चे के साथ धनतेरस में कार खरीदने रायपुर गए थे। परिवार बुधवार तड़के चार बजे कार लेकर घर लौट रहा था। कार को गजेंद्र नाग चला रहे थे।
वर्मा ने कहा, “नींद पूरी नहीं होने के चलते गजेंद्र को कार चलाते समय झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी ट्रक के पीछे जाकर घुस गई। इस सड़क दुघर्टना में गजेंद्र की पत्नी महिला सरपंच राखी नाग की मौत हो गई। वहीं बेटा और पति गजेंद्र नाग को गंभीर चोटें आई हैं।”
अंतागढ़ पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए कांकेर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कहा कि बच्चे की हालत काफी गंभीर है, जिसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।
dharmpath.com dharmpath