छग : उरला की तेल फैक्ट्री में लगी आग बुझाई गई

उरला थाना प्रभारी कादिर खान ने कहा, “पारस तेल फैक्ट्री में बुधवार सुबह 4.30 बजे के आसपास आग लगी थी। आग लगने की सूचना पर दमकल और पुलिस पहुंची थी। दमकल की छह गाड़ियां आग बुझाने में लगी थीं। फैक्ट्री में रिफाइंड तेल बनाने का काम होता है।”

खान ने कहा, “फैक्ट्री विजय संघवी नामक व्यक्ति की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।”

फैक्ट्री प्रबंधन का कहना है कि प्लांट में हमेशा गर्म चीजें रहती हैं। इसलिए आग लगने का सही कारण बता पाना मुश्किल है। आग लगने की इस घटना में किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493