श्रीनिवासन सर्विसेज ट्रस्ट ने 1,83,948 महिलाओं को स्वयंसहायता समूह में किया शामिल

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। टीवीएस मोटर कंपनी की सामाजिक इकाई श्रीनिवासन सर्विसेज ट्रस्ट ने गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अब तक 1,83,948 महिलाओं को स्वयं सहायता समूह में शामिल किया है, साथ ही 4,55,479 परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान कर गरीबी उन्मूलन की दिशा में योगदान दिया है।

ट्रस्ट ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के अवसर पर एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष हम गरीबी उन्मूलन के अंतर्राष्ट्रीय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मना रहे है। यह मील का पत्थर हमें याद दिलाता है कि सभी प्रयासों के बावजूद दुनिया से गरीबी मिटाने के लिए हमें काफी कुछ करना है। इस साल संयुक्त राष्ट्र ने औपचारिक रूप से स्थायी विकास लक्ष्यों को अपनाया है, जिसमें सभी प्रकार के रूपों और आयामों में गरीबी को खत्म करने के विस्तृत फ्रेमवर्क तैयार किए गए हैं।

ट्रस्ट ने कहा कि देश में 30 करोड़ से ज्यादा लोग घोर गरीबी में जीवन बिता रहे हैं। उन्हें जीवन यापन की बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। इसे देखते हुए ट्रस्ट उन्हें वित्तीय मदद मुहैया कराने के लिए कई अभियान चला रहा है। इनमें महिला सशक्तिकरण, कृषि और पशुधन प्रबंधन तथा युवाओं को रोजगार मुहैया कराना प्रमुख है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493