जान हेम करना चाहते है डकोटा जॉनसन से शादी

लॉस एंजिलस, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता जान हेम कथित तौर पर अभिनेत्री डकोटा जॉनसन के साथ शादी करना चाहते हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता की डकोटा इसके लिए तैयार है या नहीं।

हेम पिछले कुछ महीनों से डकोटा को डेट कर रहे हैं। 46 वर्षीय हेम 2015 में अपनी पत्नी जेनिफर वेस्टफेल्ड से 18 साल बाद अलग हो गए थे।

‘फिमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि वह नई शुरुआत करना चाहते हैं।

सूत्र ने ग्राजिया पत्रिका को बताया, “जान, डकोटा को काफी पसंद करते हैं। वह डकोटा को मनाने की कोशिश कर रहे है और जान को उनके साथ रहना काफी पसंद है। यह काफी जल्दी है लेकिन वह जल्द ही किसी के साथ शादी करना चाहते है। वह एक प्रेमिका की तलाश कर रहे है क्योंकि उन्हें अकेला रहना पसंद नहीं।”

सूत्र ने कहा, “डकोटा को हेम के साथ आनंद आ रहा है लेकिन वह निश्चित नहीं है कि क्या हेम शादी करने के लिए सही इंसान है और वह जानती है कि हेम को क्या चाहिए। हेम इच्छुक है लेकिन डकोटा अपना समय लेना चाहती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493