अफगानिस्तान : सैन्य अड्ड़े पर तालिबान के हमले में 43 सैनिक मरे

काबुल, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर गुरुवार को तालिबान द्वारा किए गए हमले में कम से कम 43 सैनिक मारे गए और नौ अन्य घायल हो गए।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मुहम्मद रादमानीश ने समाचार एजेंसी एफे न्यूज को बताया कि माइवंड जिले के सैन्य अड्डे पर एक आत्मघाती हमलावार ने एक वाहन को विस्फोट से उड़ा दिया। इसके बाद शिविर में तैनात सैनिकों के साथ सश संघर्ष हुआ।

अफगान बलों पर इस हफ्ते किया गया यह तीसरा सबसे बड़ा हमला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493