जीजेएम नेता ने पुलिस पर लगाया घर में तोड़फोड़ का आरोप

दार्जिलिंग,19 अक्टूबर (आईएएनएस)। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के महासचिव रोशन गिरी ने पश्चिम बंगाल पुलिस पर बुधवार को आधी रात में उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।

गिरी ने कहा, “रात करीब 12:45 बजे, पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा और पूरा घर तहस नहस कर दिया। पुलिस अपने साथ मेरा कंप्यूटर, दो प्रिंटर और एक दस्तावेजों का बक्सा ले गई।”

दार्जिलिंग की एक अदालत ने बुधवार को दार्जिलिंग में 8 जून को हुई घटना के संबंध में रोशन गिरी समेत जीजेएम अध्यक्ष बिमल गुरंग और पांच अन्य के खिलाफ प्रोक्लेमेशन आर्डर जारी किया था।

8 जून को दार्जिलिंग में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कैबिनेट की बैठक की थी, जहां जीजेएम कार्यकर्ताओं ने अलग राज्य गोरखालैंड की मांग करते हुए हंगामा कर दिया था।

पर्यटक हब मॉल रोड पर भानु भवन के पास भड़की हिसा में जीजेएम कार्यकर्ता आगजनी और पुलिस पर पथराव में शामिल थे, जिसमें 15 लोग घायल हुए थे। इलाके पर जीजेएम द्वारा लगभग कब्जा कर लिया गया था।

अब तक के प्रयास में पुलिस जीजेएम प्रमुख गुरुंग को पकड़ने में असफल रही। जबकि तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493