बांग्लादेश ने 10,000 रोहिंग्याओं को प्रवेश की अनुमति दी

ढाका, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश प्रशासन ने गुरुवार को रोहिंग्या समुदाय के 10,000 को अपने देश में प्रवेश की अनुमति दे दी। शिविरों में जगह न होने के कारण वे बांग्लादेश और म्यांमार के बीच वाले इलाके में फंसे हुए थे।

एफे न्यूज के मुताबिक, अमेरिका के इंटर सेक्टर कोऑडिनेटर ग्रुप ने मंगलवार को बताया था कि रोहिंग्या मुस्लिम समुदाय के 10,000-15,000 लोग निर्जन स्थान में फंसे हुए हैं। लेकिन प्रशासन ने यह कहकर उन्हें प्रवेश की अनुमति देने से इनकार कर दिया था कि शिविरों में जगह नहीं है।

बांग्लादेश सीमा सुरक्षा बल के कमांडर मेजर इकबाल अहमद ने उखिना में कहा, “सीमा पर लगभग 10,000 रुके हुए थे। हमने आज सुबह 9.45 बजे से उन्हें सीमा के अंदर आने दिया।”

उन्होंने कहा, “वे लोग जब अंदर आ गए, तब हमने अधिकारियों से उनके लिए जगह तलाशने का अनुरोध किया। वे अब व्यवस्था में लग गए हैं।”

राहत एवं शरणार्थी स्वदेश प्रेषण आयुक्त अब्दुल कलाम ने कहा कि शरणार्थियों को पहले अस्थायी तौर पर ठहराया जाएगा और बाद में उन्हें घरेलू शिविर में भेज दिया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, म्यांमार में हिंसा के बाद वहां से भागकर इस सप्ताह 582,000 रोहिंग्या बांग्लादेश पहुंचे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493