नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह हल्की धुंध देखने को मिली और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि इस मौसम में औसत तापमान ने दो डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
भारत मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, “शुक्रवार की सुबह धुंध या हल्का कोहरा देखने को मिला। आगे दिन में आसमान साफ रहेगा।”
अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि औसत तापमान से एक डिग्री ऊपर है।
dharmpath.com dharmpath