मप्र में भाईदूज से युवतियों को ‘पिंक ड्रायविंग लायसेंस’

भोपाल, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की वाहन चलाने की शौकीन युवतियों के लिए इस बार का भाईदूज कुछ अलग ही होने वाला है, क्योंकि सरकार द्वारा शनिवार 21 अक्टूबर से विशेष अभियान के तहत ‘पिंक ड्रायविंग लायसेंस’ बनाए जाएंगे। इस अभियान को नाम दिया गया है, ‘आओ भैया तुम्हें सैर कराऊं’।

आधिकारिक तौर मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश की बालिकाओं और महिलाओं के लिए नि:शुल्क ड्रायविंग लायसेंस बनाने का प्रावधान किया गया है। इसका अभियान का मकसद है कि, बालिकाएं और महिलाएं अधिकारपूर्वक दोपहिया और चार पहिया वाहन चला सकें।

राज्य सरकार के परिवहन, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा विभाग तथा महिला सशक्तिकरण संचालनालय द्वारा ‘पिंक ड्रायविंग लायसेंस’ बनाने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। लायसेंस बनवाने के लिए प्रेरित करने के उददेश्य से ‘आओ भैया तुम्हें सैर कराऊँ’ की टैग लाइन (नाम से) से भाईदूज से अभियान शुरु हो रहा है। यह शिविर महाविद्यालयों, शालाओं, नगर निगम, नगर पालिका तथा विकासखण्ड स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।

बताया गया है कि, अस्थायी ड्रायविंग लायसेंस नियमानुसार छह माह की अवधि के लिए बनाया जाएगा। इस अवधि में प्रदेश के 94 ड्रायविंग प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से बालिकाओं-महिलाओं को ड्रायविंग प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद परिवहन विभाग विशेष अभियान चलाकर नियमित लायसेंस उपलब्ध कराएगा।

सरकार की मंशा है कि, महिलाएं वाहन चालन को व्यवसायिक रूप से अपनाने के लिए भी प्रेरित हों, इसके लिए ‘ऑपरेशन ड्रायविंग शौर्या’ चलाया जाएगा। यह अभियान एक नवंबर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से शुरु होकर आठ मार्च तक जारी रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493