उत्तर प्रदेश में आग से एक की मौत

लखनऊ, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। दीपावली के 12 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में आग लगने की तीन घटनाओं में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ और एक व्यक्ति की मौत हो गई।

वाराणसी के जलपादेवी क्षेत्र में स्थित एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने से वहां रखा समान जल गया।

दमकल की चार गाड़ियों ने आग को बुझाने के लिए चार घंटों से भी ज्यादा का समय लिया। आग लगने के कारण किसी की जान नहीं गई।

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह घास के छत पर कुछ पटाखों के गिरने से पूरे औरैया फल बाजार में आग लग गई, जिसमें दर्जन भर से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गईं।

गुरुवार की रात पटाखे के गिरने के बाद यहां एक नर्सरी में आग लग गई। वहां मौजूद रसायन भंडार ने भी आग पकड़ ली, जिसके कारण एक माली की मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493