ब्राजील सेरी-ए : रेवेर, डिएगो की बदौलत जीता फ्लामेंगो

रियो डी जनेरियो, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। रेवेर और डिएगो की ओर से दागे गए दो-दो गोलों के दम पर फ्लामेंगो क्लब ने ब्राजील सेरी-ए लीग के 29वें दौर के मैच में जीत हासिल की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लीग में गुरुवार रात को खेले गए मैच में फ्लामेंगो ने बाहिया को 4-1 से हराया।

पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच एक भी गोल नहीं हुआ। इसके बाद दूसरे हाफ में ेरवेर (51वें मिनट) में गोल दागकर फ्लामेंगो का खाता खोला।

रेवेर के इस गोल की प्रतिक्रिया में 69वें मिनट में मेंडोजा ने बाहिया के लिए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

इसके बाद अपने खेल में तेजी लाते हुए फ्लामेंगो ने बाहिया को एक भी गोल का अवसर नहीं दिया। 77वें मिनट में रेवर ने दूसरे गोल किया और क्लब को 2-1 की बढ़त दी।

डिएगो ने 85वें मिनट में मिली पेनाल्टी को सफल रूप से गोल में तब्दील किया और इसके बाद 87वें मिनट में गोल कर फ्लामेंगो को बाहिया पर 4-1 से जीत दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493