दोस्ताना मैच के लिए ब्राजील टीम में सोउजा, डिएगो

रियो डी जनेरियो, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील फुटबाल टीम के कोच तिते ने जापान और इंग्लैंड के खिलाफ दोस्ताना मैचों के लिए फारवर्ड डिएगो सोउजा और मिडफील्डर डिएगो को टीम में शामिल किया है।

ब्राजील अगले माह दोनों टीमों के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पेरिस सेंट जर्मेन के फारवर्ड नेमार, मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर गेब्रिएल जीसस और लीवरपूल के प्लेमेकर फिलिपे कोटिन्हो को भी इन मैचों के लिए ब्राजील की 25 सदस्यीय टीम में जोड़ा गया है।

रियो डी जनेरियो में एक संवाददाता सम्मेलन में तिते ने कहा, “हम खिलाड़ियों को एक मौका देना चाहते हैं, ताकि वह अपनी क्षमताओं को जाहिर कर सकें। मैं नहीं चाहता कि खिलाड़ियों की क्षमताओं को देखने का यह अवसर मैं गंवाऊं।”

हैमस्ट्रिंग इंजुरी के कारण डिएगो पिछले माह ब्राजील टीम के साथ चिली के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर का मैच नहीं खेल पाए थे।

ब्राजील का सामना 10 नवम्बर को जापान से लिली में और चार दिन बाद इंग्लैंड से लंदन में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493