शम्मी कपूर थे असली बागी स्टार : ऋषि कपूर

मुंबई, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। शम्मी कपूर के 86वें जन्मदिवस पर उनके भतीजे और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर दिवगंत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी और उन्हें ‘असली बागी स्टार’ बताया है।

ऋषि ने शानिवार को शम्मी की तस्वीर के साथ ट्वीट कर कहा, “दिवगंत शम्मी कपूर को उनके 86वें जन्मदिवस पर असली बागी स्टार को जन्मदिन मुबारक हो। हम आपकी मौजूदगी, आपके साहस और खासकर आपको को याद करते हैं।”

महान अभिनेता और फिल्म निर्माता पृथ्वीराज कपूर व रामसरनी कपूर के बेटे शम्मी का जन्म 21 अक्टूबर 1931 में हुआ था। वह दिवगंत अभिनेता राज कपूर से छोटे और शशि कपूर से बड़े भाई थे।

शम्मी कपूर को ‘तुमसा नहीं देखा’, ‘दिल देके देखो’, ‘जंगली’, ‘प्यार किया तो डरना किया’, ‘एन इवनिंग इन पेरिस’, ‘ब्रह्मचारी’, ‘अंदाज’ और ‘सच्चाई’ में निभाए उनके सर्वक्षेष्ठ किरदार के लिए जाना जाता है।

गुर्दो के निष्क्रय हो जाने से शम्मी कपूर का निधन 14 अगस्त, 2011 को हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493