छग : 9वीं के छात्र की गला रेतकर हत्या

जांजगीर के एसडीओपी जितेंद्र चंद्राकर ने कहा कि झाड़ियों में पड़े रक्तरंजित शव को देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना नैला पुलिस चौकी को दी। हत्या की सूचना पाकर मौके पर पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान शव के पास से एक मोबाइल मिला, जिसे पुलिस के द्वारा ट्रेस करने पर युवक की शिनाख्त बलौदा थाना के परसाभाठा निवासी देवेंद्र हरवंश के रूप में हुई। इसके बाद उसके माता-पिता को सूचना दी गई।

देवेंद्र के पिता विनोद हरवंश ने कहा कि उनका बेटा विवेकानंद स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ता था। वे जांजगीर के वार्ड 10 से दीपावली मनाने अपने गांव परसाभाठा आए थे। बालक अपने दोस्तों के साथ दिवाली मनाने निकला था। जब वे लौटे, तो उन्हें देवेंद्र का शव पाए जाने की सूचना मिली।

एसडीओपी जितेंद्र चंद्राकर ने कहा कि देवेंद्र की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम करवाया और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मर्ग कायम कर हत्या के कारण व हत्यारे की तलाश में जुट गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493