हरियाणा छठ पूजा पर छोड़ेगा ज्यादा पानी : मनोज तिवारी

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार ने यह आश्वासन दिया है कि वह अगले हफ्ते छठ पूजा के दौरान दो दिनों के लिए ज्यादा पानी छोड़ेगा। दिल्ली भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शनिवार को यह बातें कही।

तिवारी ने कहा, “मैंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बात की और यमुना में पानी की कमी के कारण छठ पूजा पर श्रद्धालुओं को होने वाली कठिनाइयों की तरफ ध्यान दिलाया।”

उन्होंने कहा कि उनके आग्रह पर हरियाणा सरकार छठ पूजा के लिए दिल्ली को दो दिनों के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ने को तैयार है, जिसका आयोजन 26-27 अक्टूबर को किया जाएगा।

भाजपा नेता ने दिल्ली की आप (आम आदमी पार्टी) सरकार से गुजारिश की कि वह राष्ट्रीय राजधानी में सभी स्थायी और अस्थायी पूजा घाटों पर छठ मनाने के लिए पर्याप्त पानी सुनिश्चित करे।

छठ पूजा को दिवाली के 6 दिन बाद मनाया जाता है और यह सूर्य को समर्पित है। यह पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493