छग : पति ने की पत्नी की हत्या, शव से चिपके रहे बच्चे

पुलिस अधीक्षक आरिफ नायक ने शनिवार को बताया कि थाना लखनपुर अंतर्गत गांव ढोंढा केसरा निवासी नाराज मसत राम ने घर में खाना नहीं बनने से नाराज होकर अपनी पत्नी धनमेत बाई की हत्या फिल्मी स्टाइल में एड़ी से गर्दन को दबाकर कर दी। रात में वह पत्नी के शव के पास ही सोया रहा और सुबह फरार हो गया। धनमेत बाई के दोनों बच्चे अपनी मां की मौत से अनजान स्तनपान कर अपनी भूख शांत करने में लगे रहे।

उन्होंने बताया कि मसत राम करमा खेलने गया हुआ था। वापस आने के बाद उसने पत्नी से खाना मांगा। पत्नी ने कहा कि खाना नहीं बना है, थोड़ा समय लगेगा। इसी बात को लेकर आरोपी मसत राम तैश में आ गया और उसने पत्नी को तेज धक्का दे दिया। धक्का देने से महिला घर के अंदर गिर पड़ी। महिला के जमीन में गिरते ही आरोपी मसत राम ने अपने पैर के एड़ी से तीन चार वार उसकी गर्दन पर कर किया। इसके चलते मौके पर ही महिला की मौत हो गई।

मृतका के दुधमुंहे बच्चे मरी हुई हुई मां के स्तन से अपना पेट भरने का प्रयास कर रात भर बिलखते रहे। सुबह घटना की जानकारी परिवार के लोगों को मिलने के बाद चौकी कुन्नी जाकर हत्या की सूचना दी। पुलिस ने मसत राम को गिरफ्तार कर लिया है। सवाल यह है कि जब मसत राम जेल चला जाएगा, तो उन बच्चों की देखभाल आखिर कौन करेगा?

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493