Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 शिवराज अमेरिका की यात्रा पर | dharmpath.com

Friday , 16 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » शिवराज अमेरिका की यात्रा पर

शिवराज अमेरिका की यात्रा पर

भोपाल, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अमेरिका की यात्रा पर हैं। वह वाशिंगटन में पं़ दीनदयाल उपाध्याय फोरम कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। चौहान 28 अक्टूबर को स्वदेश लौटेंगे।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के मुताबिक, चौहान शनिवार की देर रात को अमेरिका रवाना हो गए। वे वहां भारतीय दूतावास के सहयोग से फाउंडेशन फॉर इंडिया एंड इंडिया डायसपोरा स्ट्डीज यूएस द्वारा आयोजित पं़ दीनदयाल उपाध्याय फोरम के शुभारंभ कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित करेंगे।

ब्यौरे के मुताबिक, फोरम में भारत के मूर्धन्य विद्वान और अमेरिका के भारतीय मूल के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसमें नीति निर्माता, विचारक, अकादमिक विशेषज्ञ और उद्योगपतियों की भी हिस्सेदारी रहेगी। इस फोरम में राजनीतिक अस्थिरता, आतंकवाद, आर्थिक समानता, बेरोजगारी, जलवायु परिवर्तन और गरीबी जैसी चुनौतियों पर विचार-विमर्श होगा।

मुख्यमंत्री चौहान 23 अक्टूबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय फोरम के कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही यूएस हाउस ऑफ रीप्रजेंटेटिव के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री 24 अक्टूबर को यूएस इंडिया बिजनेस स्ट्रैटेजिक फोरम के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक, चौहान अमेरिका प्रवास के दौरान वहां के लोगों को मध्य प्रदेश में उपलब्ध संसाधनों और भविष्य की संभावनाओं तथा शासन की नीतियों के बारे में जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री 25 अक्टूबर को कोलंबिया यूनिवर्सिटी के इन्क्यूवेशन सेंटर का भ्रमण करेंगे तथा 26 अक्टूबर को न्यूयार्क में फ्रेंड्स ऑफ एमपी को भी संबोधित करेंगे और 28 अक्टूबर को स्वदेश लौट आएंगे।

शिवराज अमेरिका की यात्रा पर Reviewed by on . भोपाल, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अमेरिका की यात्रा पर हैं। वह वाशिंगटन में पं़ दीनदयाल उपाध्याय फोरम कार्यक्रम को संबोध भोपाल, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अमेरिका की यात्रा पर हैं। वह वाशिंगटन में पं़ दीनदयाल उपाध्याय फोरम कार्यक्रम को संबोध Rating:
scroll to top