छग : जनअदालत में ग्रामीण की डंडे से पीटकर हत्या

पुलिस अधीक्षक के.एल. ध्रुव ने बताया, “जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र के कांदुलनार निवासी बाबू राव की नक्सलियों ने हत्या कर दी। नक्सलियों ने उसको पहले घर से अगवाकर गांव के बाहर जनअदालत लगाई। फिर उस पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर जनअदालत में ही पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद उसके शव के पास एक पर्चा फेंक कर फरार हो गए।”

ध्रुव ने कहा कि फेंके गए पर्चे में भी उस पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493