अंडर-17 विश्व कप : स्पेन ने ईरान को हराकर सेमीफाइनल में रखा कदम

कोच्चि, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन की अंडर-17 टीम ने रविवार को फीफा अंडर-17 विश्व कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

कोच्चि के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में स्पेन ने ईरान को 3-1 से मात दी।

स्पेन ने मैच की शुरुआत से ही खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा। 13वें मिनट में अबेल रुइज की ओर से किए गए गोल पर टीम ने अपना खाता खोला।

स्पेन ने पहले हाफ की समाप्ति तक ईरान पर 1-0 की बढ़त बनाए रखी।

दूसरे हाफ में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 60वें मिनट सर्गियो गोमेज की ओर से किए गए गोल और 67वें मिनट में फेरान टोरेस के गोल से स्पेन ने 3-0 की बढ़त ले ली।

ईरान के लिए 69वें मिनट में सईद करीमी ने गोल किया।

स्पेन ने अच्छे डिफेंस से अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए 3-1 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493