मप्र में मौसम साफ

भोपाल, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार को मौसम साफ है और धूप की चुभन है। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा।

राज्य में सोमवार की सुबह हल्की ठंड का असर रहा, मगर दिन बढ़ने के साथ मौसम साफ होने से धूप की चुभन बनी हुई है। रात के तापमान में गिरावट आई है व दिन का तापमान उछला है।

मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख पूर्वी-उत्तरी पूर्वी होने का कारण ऐसा हुआ है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में हवाओं का रुख बदलकर उत्तरी हो सकता है। आगामी 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों का मौसम शुष्क रह सकता है।

सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 18.4 डिग्री, ग्वालियर का 19 डिग्री और जबलपुर का 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, भोपाल का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 33.6 डिग्री, ग्वालियर का 37.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 35़ 1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493