मत्स्य नौकाओं में चीनी इंजन का विरोध कर रहे मछुआरों पर बलप्रयोग

चेन्नई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। मत्स्य नौकाओं में उच्च शक्ति के इंजन के इस्तेमाल का विरोध कर रहे मछुआरों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने सोमवार को हल्का बलप्रयोग किया।

कासीमेडू क्षेत्र में बड़ी संख्या में मछुआरों ने विरोध प्रदर्शन किया। ये मछुआरे कुछ लोगों द्वारा मछली पकड़ने वाली नौकाओं में उच्च शक्ति के इंजन के इस्तेमाल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उच्च शक्ति के इंजन से उन्हें मछली पकड़ने में दिक्कत होती है और इससे छोटी मछलियां मर भी जाती हैं।

विरोध प्रदर्शन के दौरान मछुआरों द्वारा पथराव से शहर की कुछ बसें क्षतिग्रस्त हो गईं। इन प्रदर्शनों में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493