भाजपा से और क्या उम्मीद की जा सकती है : अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को सपा के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहा, “हमने देश का सबसे अच्छा एक्सप्रेस वे बनवाया, लेकिन हमें राष्ट्रवादी नहीं कहा जाता है।”

अखिलेश ने कहा, “नौजवानों के बिना नया भारत नहीं बन सकता। नौजवानों को अब बाहर निकलना ही पड़ेगा। यही नौजवानों की ऊर्जा से पार्टी मजबूत होगी। चुनाव से पूर्व एक बार लखनऊ के एक बड़े मैदान में आप सबको एकत्र होकर फिरकापरस्त ताकतों को यह बताना होगा कि समाजवादियों की कितनी भारी संख्या है।”

योगी सरकार पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश ने कहा कि गुजरात में पिछले 10-12 सालों से मेट्रो बन रही है, लेकिन अभी तक बन नहीं पाई है। दूसरी ओर उप्र की वर्तमान सरकार ने ‘कुछ ही दिनों में’ मेट्रो चला दी।

लखनऊ मेट्रो का काम समाजवादी सरकार के समय में शुरू हुआ था।

ताजमहल विषय पर अखिलेश ने कहा, “मैंने बतौर मुख्यमंत्री ताजमहल को बारीकी से देखा था। मैं यह कह सकता हूं कि उसका आर्किटेक्ट तारीफ के योग्य है। मैंने डिंपल (पत्नी) के साथ बेंच का उद्घाटन किया था और फोटो खिंचवाई थी। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ताजमहल में जो फोटो खिंचेगी, उसे देखूंगा।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा, “सपा गुजरात में पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी सीटों पर कांग्रेस को समर्थन देगी।”

चुनाव प्रचार के सवाल पर अखिलेश ने कहा, “हम गुजरात चुनाव में अपने उम्मीदवारों का प्रचार करेंगे। भाजपा को हराने के लिए गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे।”

इससे पूर्व अखिलेश से सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय व अन्य डिग्री कॉलेज में जीते समाजवादी छात्र सभा के नेताओं का परिचय कराया। छात्रों का परिचय सपा के प्रदेश कार्यालय सचिव अरविंद सिंह एमएलसी ने कराया। अखिलेश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों में बड़ी जीत के लिए समाजवादी छात्र सभा को बधाई दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493