छग : 80 हजार के नकली नोटों के साथ 1 गिरफ्तार (फोटो सहित)

अपराध पुलिस अधीक्षक अजातशत्रु बहादुर सिंह ने कहा, “आरोपी मनोज विश्वकर्मा (44) श्यामनगर तेलीबांधा में विडियो गेम और एसटीडी पीसीओ की दुकान चलाता है। क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि मनोज नकली नोट छापने और खपाने का काम करता है। टीम ने जाल बिछाया और सोमवार शाम को आरोपी को श्याम नगर स्थित घर में ही दबोच लिया।”

सिंह ने कहा, “उसकी तलाशी ली गई तो जेब से ही 2-2 हजार रुपये के तीन नकली नोट निकले। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर टीम को घर से 74 हजार रुपये के नकली नोट मिले जो 2-2 हजार के नोटों में थे। आरोपी विगत छह महीनों से नकली नोट छापने का काम कर रहा था। वह रात के समय और जुआ खेलने के दौरान इन रुपयों का उपयोग करता था।”

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी मनोज पिछले 16 वर्षो से विडियो गेम और फोटो कॉपी का काम करता है।

उन्होंने कहा कि अब तक आरोपी खुद ही छापने और बाजार में खपाने की जानकारी दे रहा है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है, जिसमें और भी तथ्य सामने आ सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493