उत्तराखंड में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत

खटीमा, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड में उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके शव मंगलवार को पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए।

खटीमा कोतवाली के पुलिस निरीक्षक कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि बीती देर रात खटीमा-सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सड़ासड़िया चौराहे पर बिना हेलमेट पहने तेज गति से बाइक चला रहे दो युवक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकराने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों को तत्काल ही सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। खटीमा के ग्राम मोहनपुर निवासी 22 वर्षीय हरविंदर सिंह राणा एवं ग्राम जादवपुर निवासी 25 वर्षीय उपेंद्र सिंह राणा के शवों को मंगलवार को पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। दोनों युवक अपने काम से वापस अपने घर लौट रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493