दिल्ली में असम के 2 युवकों को पीटा

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण दिल्ली में दो स्थानीय युवकों ने एक दुकान के पास पेशाब कर रहे असम के दो युवकों की पिटाई कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त ईश्वर सिंह ने कहा कि सिमॉन और जेसन असम के कछार जिले के रहने वाले हैं। महिपालपुर में किराने की दुकान के पास पेशाब करने पर दुकानदार रोहित और एक अज्ञात युवक ने सोमवार को 11.30 बजे रात में दोनों की पिटाई कर दी, जिसके बाद दोनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सिमॉन और जेसन ने बाद में पुलिस को बताया कि वे आरोपियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते और उन्होंने मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया, क्योंकि उन्हें बड़ी चोट नहीं आई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493