नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह हल्का कुहासा छाया रहा और यहां का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।
नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह हल्का कुहासा छाया रहा और यहां का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह हल्के कुहासे के साथ दिनभर आमतौर पर आसमान साफ रहेगा।”
अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 63 प्रतिशत दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath