वेनेजुएला व ईरान खेलेंगे दोस्ताना मैच

कराकस (वेनेजुएला), 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। वेनेजुएला और ईरान के बीच अगले माह नीदरलैंड में अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना मैच खेला जाएगा।

वेनेजुएला फुटबाल महासंघ (एफवीएफ) ने इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एफवीएफ ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में कहा कि दोनों टीमों के बीच 13 नवम्बर को गेलरेडोम स्टेडियम में मैच खेला जाएगा।

वेनेजुएला और ईरान के बीच यह दूसरा दोस्ताना मैच होगा। इससे पहले, दोनों टीमों के बीच 2002 में मोरक्को में मैच हुआ था। इसमें ईरान ने 1-0 से जीत हासिल की थी।

वेनेजुएला अगले साल रूस में होने वाले विश्व कप में प्रवेश हासिल नहीं कर पाया है, वहीं ईरान ने विश्व कप टूर्नामेंट में प्रवेश हासिल कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493