नोएडा, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र एवं पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली-एनसीआर के प्रसिद्ध रियल एस्टेट डेवलपर सोलिटेयर ग्रुप को अहम सम्मान से नवाजा।
यह सम्मेलन उत्तर प्रदेश में प्रगति एवं चुनौतियां के विषय पर आयोजित किया गया था जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोलिटेयर ग्रुप के सीएमडी हरजीत सिंह साहनी को राज्य में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास एवं पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पुरस्कृत किया।
उत्तर प्रदेश के विकास में क्या चुनौतियां हैं तथा दूसरे संबंधित मुद्दों पर इस सम्मेलन में परिचर्चा हुई जिसमें राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं दिनेश शर्मा के अलावा कई अन्य नेताओं ने भी शिरकत की। परिचर्चा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा सभी को सम्मानित किया गया। सैंकड़ो की तादाद में आम जनता एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों तथा अन्य लोगों ने भी इस सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर हरजीत सिंह साहनी ने कहा, “यह सम्मान सोलिटेयर ग्रुप के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इससे उत्तर प्रदेश को एक बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं पर्यावरण समृद्ध प्रदेश बनाने में हमारी मुहिम को पहचान मिली है। सोलिटेयर ग्रुप लोगों को बेहतर आवास मुहैया कराने और साथ ही उन्हें बेहतर पर्यावरण से सुसज्जित जीवनशैली प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
सोलिटेयर ग्रुप ने उत्तर प्रदेश के नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रियल एस्टेट एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में अपना अतुलनीय योगदान दिया है। सोलिटेयर ग्रुप द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे पर निर्मित विश्वस्तरीय सोलिटेरियन सिटी और विश्व प्रसिद्ध फामूर्ला वन रेसिंग ट्रैक एक बेहतरीन प्रोजेक्ट हैं।
साथ ही सोलिटेयर ग्रुप ने ग्रेटर नोएडा में एशिया के सबसे बड़े एसटीपी प्लांट का निर्माण किया है जिसमें पूरे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सीवर का पानी इकट्ठा होता है और उसे साफ कर पीने लायक स्वच्छ जल में परिवर्तित किया जाता है।
स्वच्छ जल के अभाव के गंभीर संकट से जूझ रहे उत्तर प्रदेश के इस क्षेत्र में सोलिटेयर ग्रुप द्वारा किए गए इस प्रयास ने निश्चित रूप से समाज को काफी राहत पहुंचाई है।
dharmpath.com dharmpath