क्वांटम, सीबीएसई व आईआईटी के दिग्गजों ने की उच्च शिक्षा पर चर्चा

रुड़की, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। क्वांटम ग्लोबल कैंपस, आईआईटी रुड़की और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने हाल ही में एक साथ मिलकर ‘भारत में उभरती उच्चतर शिक्षा :-भविष्य के कारक’ पर विचार-विमर्श किया।

भारत के प्रमुख मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट, क्वांट्म ग्लोबल कैंपस, रुड़की की ओर से आयोजित इस सेमिनार में सहारनपुर, रुड़की, ऋषिकेश और मुजफ्फरनगर के सीबीएसई से जुड़े स्कूलों के 75 प्रिसिंपलों ने भाग लिया।

इस अवसर पर सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह और आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर डॉ. रजत अग्रवाल ने सभा को संबोधित किया और भारत में उच्चतर शिक्षा के भविष्य पर विचार-विमर्श किया।

क्वांटम के सचिव शोभित गोयल ने इस अवसर पर कहा कि 2018 से इस कैंपस का संचालन क्वांटम यूनिवर्सिटी के रूप में किया जाएगा। 2018 से यहां अतिरिक्त तकनीकी और प्रयोगात्मक शिक्षा का कोर्स भी शुरू किया जाएगा।

क्वांटम ग्लोबल यूनिवर्सिटी के महानिदेशक डॉ. ए. के. खरे ने कहा, “क्वांटम यूनिवर्सिटी का माहौल शिक्षा के बढ़ते दबाव से छात्रों को मुक्त करेगा। इस कैंपस में क्वॉलिटी लर्निग पर फोकस रहेगा।” इस अवसर पर क्वांटम ग्लोबल कैंपस के चेयरमैन अजय गोयल, प्रोफेसर रोहित कुशवाहा, डॉ. गुलशन चाहन और ललित सैनी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

क्वांटम ग्लोबल कैंपस, रुड़की एक इंडियन इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज है, जिसकी स्थापना 2008 में की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493