जीपीएफ की ब्याज दर 7.8 फीसदी बरकरार (लीड-1)

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) और अन्य समान निधियों में जमा राशि पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान 7.8 फीसदी ब्याज दर बरकरार रखी गई है। सरकार ने बुधवार को यह घोषणा की।

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया, “सरकार ने घोषणा की है कि वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) और अन्य समान निधियों के ग्राहकों को एक अक्टूबर से 31 दिसंबर तक 7.8 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।”

पिछली जुलाई-सितंबर की तिमाही में भी इन योजनाओं पर 7.8 फीसदी की ही ब्याज दर थी।

सितंबर में, सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर के लिए सार्वजनिक भविष्य निधि योजना पर भी ब्याज दरों को छोटे बचत योजनाओं की दरों के अनुसार 7.8 फीसदी पर बरकरार रखा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493