जोहोर बाहरू (मलेशिया), 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को टमान दया हॉकी स्टेडियम में गोलों की बरसात करते हुए अमेरिका को 22-0 के विशाल अंतर से शिकस्त दी।
जोहोर बाहरू (मलेशिया), 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को टमान दया हॉकी स्टेडियम में गोलों की बरसात करते हुए अमेरिका को 22-0 के विशाल अंतर से शिकस्त दी।
टूर्नामेंट के तीसरे मैच में भारत के लिए 22 गोल 10 अलग-अलग खिलाड़ियों ने किए। इसी के साथ टीम तीन मैचों में नौ अंक लेकर अंक तालिका में वह पहले स्थान पर आ गई है।
भारत के लिए हरमनजीत ने 25वें, 26वें, 40वें, 45वें और 52वें मिनट में गोल किए। अभिषेक ने 28वें, 37वें, 38वें, 45वें मिनट में गोल दागे। विशाल अंटिल ने दूसरे, 30वें और 44वें मिनट में गोल किए। दिलप्रीत सिंह ने तीसरे, 54वें, 59वें जबकि मनिंदर सिंह ने 42वें, 43वें गोल मारे।
प्रताप लाकड़ा ने दूसरे, रबिचंद्रन मोइरांगांथम ने सातवें, रौशन कुमार ने 37वें, शैलनंद लाकड़ा ने 47वें और विवेक प्रसाद ने 48वें मिनट में गोल किए।
चौथे मैच में भारत का सामना गुरुवार को आस्ट्रेलिया से होगा।
dharmpath.com dharmpath