बिहार में तापमान लुढ़का

पटना, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार को आसमान साफ है तथा सुबह से ही धूप निकली है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, “अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।”

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान गया के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। गया का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री, पटना का 20.5 डिग्री तथा भागलपुर का 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 31.5 डिग्री, गया का 33़.9 डिग्री और भागलपुर का 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493