घटनाक्रम के मुताबिक, जनपद के गुरसरांय थानांतर्गत गांधी नगर में रहने वाले ग्रामीण की 15 वर्षीय बेटी 11 मार्च को कांशीराम कालौनी गई थी। जहां मोहल्ले के रहने वाले मनोज विश्वकर्मा ने धोखे से कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश किया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। जब इसकी जानकारी किशोरी को हुई, तो उसने अपनी माता-पिता को बताया। इस पर आरोपी युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए धमकाया। परेशान होकर पीड़िता के पिता ने इसकी लिखित शिकायत थाने की पुलिस से की। पुलिस ने इस आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परिक्षण के भेजा है।
dharmpath.com dharmpath