बैडमिंटन : सायना दूसरे दौर में हार कर फ्रेंच ओपन से बाहर

पेरिस, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल गुरुवार को फ्रेंच ओपन वर्ल्ड सुपरसीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हार कर बाहर हो गईं।

लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली सायना को जापान की अकाने यामागुची ने 39 मिनट तक चले मुकाबले में 21-9, 21-23 से मात दी।

20 साल की जापानी खिलाड़ी की यह सायना के खिलाफ लगातार तीसरी जीत है।

यामागुची ने सायना पर अपना दबदबा बनाए रखा। पहले गेम में उन्होंने 13-7 की बढ़त ले ली थी जिसे कायम रखते हुए उन्होंने 21-9 से गेम जीता।

दूसरे गेम में सायना ने अच्छी प्रतिस्पर्धा की, लेकिन जापानी खिलाड़ी उन पर 7-3 की बढ़त लेने में सफल रहीं। सायना ने कोशिशें जारी रखीं और 19-19 से बराबरी कर ली और फिर 20-19 से आगे हो गईं। जापानी खिलाड़ी ने बराबरी करने के बाद 21-20 की बढ़त ले ली।

सायना एक बार फिर 21-21 से बराबरी करने में सफल रहीं लेकिन यहां यामागुची ने लगातार दो अंक लेकर मुकाबला जीत लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493