मप्र में ‘विक्रम, एकलव्य, विश्वामित्र’ खेल पुरस्कारों का ऐलान

भोपाल, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश सरकार के खेल विभाग द्वारा दिए जाने वाले ‘विक्रम, एकलव्य, विश्वामित्र, स्व़ प्रभाष जोशी’ खेल पुरस्कार तथा लाइफ -टाइम अचीवमेंट खेल पुरस्कार-2017 के लिए चयनित खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के नामों की घोषणा कर दी गई है।

खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने गुरुवार को इस वर्ष खेल के क्षेत्र में दिए जाने वाले पुरस्कारों की घोषणा की।

इस वर्ष 14 जूनियर खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार, दस सीनियर खिलाड़ियों को विक्रम पुरस्कार, दो खेल प्रशिक्षकों को विश्वामित्र पुरस्कार, एक खेल हस्ती को खेलों में विशेष योगदान के लिए स्व़ प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार तथा खेलों के विकास तथा प्रोत्साहन एवं जीवन र्पयत योगदान के लिए एक खेल हस्ती को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

एकलव्य पुरस्कार के लिए मनीषा कीर (शूटिंग), प्रत्यक्षा सोनी (सट टेनिस), प्रियम जैन (वूशू), माला कीर (क्याकिंग-कैनोइंग), सुदीप्ति हजेला (घुड़सवारी), तितिक्षा मराठे (तैराकी), विश्वजीत सेंधव (रोइंग), हर्षिता तोमर (सेलिंग), पीयूष सिंह (वेटलिटिंग), पलाश समाधिया (कराते), अंचित कौर (देंसिंग), ज्योति पारखे (सटवल), आकाश रूडेले (कबड्डी) तथा ईशिका शाह (विलियर्ड-स्नूकर) का चयन किया गया है।

वहीं विक्रम पुरस्कार के लिए प्रिंस परमार (क्याकिंग-कैनोइंग), स्वेच्छा जाटव (वूशू), संजय सिंह राठौड़ (शूटिंग), सोना कीर (रोइंग), रीना सिंधिया (कराते), शैला चार्ल्स (सेलिंग), अफान यूसुफ (हॉकी), नरेंद्र समेलिया (खो-खो), सरिता रैकवार (पवरलिटिंग) और धर्मेद्र अहिरवार (तैराकी-दिव्यांग) का चयन किया गया है।

इस वर्ष का विश्वामित्र पुरस्कार सुश्री तरुणा चावरे (मल्लखम्ब) और दविंदर सिंह खनूजा (पवरलिटिंग) को प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा मल्लखम्ब खेल को प्रोत्साहन देने के लिए स्थापित इस वर्ष का स्व़ प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार मल्लखम्ब खिलाड़ी चंद्रशेखर चौहान को प्रदान किया जाएगा।

इस वर्ष का लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार स्व़ प्रभाकर कुलकर्णी को मरणोपरांत उनके क्रिकेट, खो-खो एवं कबड्डी में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493