टेनिस : वीनस डब्ल्यूटीए फाइनल्स के समीफाइनल में पहुंचीं

सिंगापुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने गुरुवार को स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा को 7-5, 6-4 से मात देते हुए डबल्यूटीए फाइनल्स के अंतिम चार में जगह बना ली है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मुगुरुजा को इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दूसरी बार जगह बनाने के लिए वीनस के खिलाफ जीत की जरूरत थी, लेकिन वह कड़े मुकाबले के बाद अमेरिकी खिलाड़ी को मात नहीं दे पाईं।

वीनस ने चार बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। वह 2008 में खिताब भी जीती थीं, लेकिन 2009 में अपनी बहन सेरेना से हार गई थीं।

मुगुरुजा ने हालांकि पहले सेट के सातवें गेम में वीनस पर बढ़त ले ली थी, लेकिन वीनस ने तुरंत बराबरी कर ली।

दूसरे सेट में भी मुगुरुजा 3-1 से आगे थीं, लेकिन अंत में उन्होंने वीनस के सामने हथियार डाल दिए।

वीनस सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493