लखनऊ, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में एक राजमार्ग पर शुक्रवार को एक पेट्रोल पंप के पास एक कार से एक स्कूल शिक्षिका का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मेरठ-दिल्ली राजमार्ग पर यात्रियों की नजर उस कार पर पड़ी। महिला को दो गोलियां लगी थीं, एक माथे पर और दूसरी छाती की दायीं तरफ।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के परिजनों को सूचना दी गई। मृत महिला की बहन ने उसके (मृत महिला के) पति को उसकी मौत के लिए दोषी ठहराया है।
dharmpath.com dharmpath