केरल : गिरफ्तार लोगों के आईएस से संबंध की पुष्टि

कन्नूर (केरल), 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि यहां गिरफ्तार किए गए पांच मुस्लिम पुरुषों का संबंध आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से होने की पुष्टि हुई है।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “पांच लोगों ने पूछताछ के दौरान अपने संबंध का आईएस के साथ खुलासा किया।”

उन्होंने कहा, “ये लोग तुर्की में थे। इनकी गिरफ्तारी कोई रातोरात नहीं हुई है। हम इनसे पिछले कुछ महीनों से पूछताछ कर रहे थे। सभी कुछ की पुष्टि होने के बाद ही गिरफ्तारी हुई है। ये पांचों अभी न्यायिक हिरासत में हैं।”

इन पांचों में से दो को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था और तीन अन्य को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। ये लोग चकरकाल और कन्नूर के आस-पास के क्षेत्रों से हैं।

अधिकारी ने इस बात की भी पुष्टि की कि केरल के पांच अन्य लोग इस साल अफगानिस्तान में मारे गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493