सोशल मीडिया पर योगी की आपत्तिजनक तस्वीर डाली, 7 मुस्लिम युवक नामजद

लखनऊ, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीर डालने पर महाराजगंज जिले के सात मुस्लिम युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दी।

पुलिस में शिकायत हिंदू युवा वाहिनी के नरसिंह पांडे ने दर्ज कराई है।

शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने मुख्यमंत्री की तस्वीर में फोटोशॉप के जरिए काट-छांट की और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा गया है कि इस कृत्य से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493