बंगाल : चोरी का विरोध करने पर महिला से दुष्कर्म

कोलकाता, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में कथित तौर पर चोरी का विरोध करने पर एक गृहिणी के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी है।

घटना गुरुवार शाम दक्षिण 24 परगना के कुल्तली शहर की है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “जब चोरी के मकसद से बदमाश घर में घुसे तो उस समय महिला अपनी छह माह की बेटी के साथ घर पर अकेली थी। जब महिला ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उस पर हमला किया और उसके साथ दुष्कर्म किया।”

पुलिस ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “महिला की हालत खराब है। हालांकि, बच्चे को चोट नहीं आई है। हम आरोपियों की तलाश में हैं। अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493